अगर आप अपने बैंक अकाउंट में हो रहे ट्रांजैक्शन की सभी जानकारी लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना फोन नंबर बैंक अकाउंट से लिंक करवाना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में इससे सम्बंधित सभी जानकारी देंगे जिससे आप आसानी से अपना फोन नंबर लिंक कर सकते है।
फोन नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होने से बहुत से सुविधाएँ मिलती है, इसके माध्यम से आप अपने बैंक से जुड़े सारे सम्बंधित जानकारी अपने मोबाइल पर ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी इस जानकारी को लेना चाहते हैं तो आर्टिकल का अंत तक जरूर पढ़ें।
अगर आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक होगा तो आप अपने बैंक अकाउंट की सारी जानकारी आसानी से अपने मोबाइल पर प्राप्त कर पाएंगे, जैसे अगर आप अपने बैंक में पैसे डालते या निकालते हैं तो आपके मोबाइल पर तुरंत इसका मेसेज आ जायेगा कि आपने कितना निकाला या डाला है। तो यह एक अच्छी सुविधा है तो आप इसका लाभ अवश्य लें। मोबाइल नंबर लिंक आप अपने एटीएम (ATM) या सीधे बैंक में जाकर करा सकते हैं। मैंने नीचे इन दोनों से सम्बंधित जानकारी दिया है आप अपनी इच्छा अनुसार किसी भी तरीके से मोबाइल नंबर बैंक से लिंक कर सकते हैं।
How to Link mobile number in SBI Bank account? SBIबेंक खाते में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें?
- एटीएम के माध्यम से मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया
- एसबीआई ब्रांच में जाकर मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया
एटीएम के माध्यम से मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया
अगर आप एसबीआई (SBI) बैंक से मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको एसबीआई (SBI) बैंक किसी एटीएम जाना होगा उसमे आपको अपना एटीएम कार्ड (ATM Card) को डालना है।
- अब आपको एटीएम की स्क्रीन पर बहुत से ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमे से आपको Registration के विकल्प को सिलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर डालना है और Enter के बटन को दबाना है।
- उसके बाद आपको एक नई स्क्रीन पर Mobile Number Registration के बटन को सिलेक्ट करना है।
- अब आपको और कुछ ऑप्शन में से New Registration के बटन को सिलेक्ट करना है।
- उसके बाद आप जिस मोबाइल नंबर को लिंक करना चाहते हैं उसे डालकर Correct बटन को दबाना है।
- अब उसी नंबर को वापस डालकर फिर से Correct के बटन को दबाना है।
- इसके बाद आपका मोबाइल नंबर एसबीआई बैंक से लिंक हो जायेगा और आप आसानी से सभी सुविधाओं को प्राप्त कर पाएंगे।
एसबीआई ब्रांच में जाकर मोबाइल नंबर लिंक करने की प्रक्रिया
- अगर आप बैंक में जाकर अपना मोबाइल नंबर लिंक करना चाहते हैं तो वहाँ से आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर करने वाला फॉर्म लेना होगा।
- उसमे आपको सभी जानकारी भरना है और साथ ही अपना मोबाइल नंबर डालना है जिसे आप लिंक करना चाहते हैं और उसके साथ दस्तावेजों को अटैच कर दें।
- उसके बाद उस फॉर्म को दस्तावेजों के साथ उसी ब्रांच में जमा कर दें , जिससे कुछ समय बाद आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से रजिस्टर कर दिया जायेगा।
- इस प्रकार आप आसानी से अपना मोबाइल नंबर खाता से लिंक करा सकते हैं।
