आज हम आपको इस आर्टिकल में बताउंगा ई-श्रम कार्ड क्या है, ई-श्रम कार्ड बनवने के लिए क्या क्या दस्तावेज (Documents) की जरूरत पड़ती है, क्या क्या फायदा मिलता है और ई-श्रम कार्ड बनवाने तरिका किया है। इस आर्टिकल में आपको बहुत आसान तरीका बताएंगे जिससे आप आसानी से ई-श्रम कार्ड बनवा सकेंगे।
| फोटो : istock |
जेईसि के हम सभी जानते है हमारे देश में बहुत ऐसे लोग हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और ऐसे लोगों को मदद की जरूरत होती है। इन लोगों को मदद पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक अपने-अपने स्तर पर मदद पहुंचाती हैं। कई तरह की योजनाएं चलाकर, सस्ता राशन देकर और आर्थिक रूप से पेंशन आदि के रूप में भी इन लोगों की मदद की जाती है। वहीं, किसी भी योजना की आर्थिक मदद को सीधे खाताधारक के बैंक खाते में पहुंचाया जाता है। ऐसी ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड, जिसे श्रम एवं रोजगार मंत्रलाय द्वारा संपूर्ण भारत के असंगठित गरीब मजदूर परिवारों के लिए साल 2022 में शुभारंभ किया गया। ऐसे में ये कार्ड काफी चर्चा में भी है, और लोग इसे बनवा भी रहे हैं। इस कार्ड को बनवाने के लिए फायदे हैं, जिनके बारे में हम जानेंगे। तो चलिए आपको इस ई-श्रम कार्ड के बारे में बताते हैं...
कौन-कौन बनवा सकता है ये कार्ड?
- बात अगर इस कार्ड को बनवाने की करें, तो इसे वो लोग बनवा सकते हैं जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच हो।
- वो लोग जो सीपीएस/एनपीएस/ईपीएफओ/ईएसआईसी का लाभ न लेते हों। साथ ही वो लोग जो लोग आयकर न भरते हों।
चाहिए होते हैं ये दस्तावेज
वहीं, ई-श्रम कार्ड को बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेज की जरूरत पड़ती है।
- इसमें सबसे पहले आपको अपना आधार कार्ड चाहिए होता है। इसके बाद आपको अपने बैंक खाते की संख्या,
- एक मोबाइल नंबर और अपनी एक फोटो भी चाहिए होती है।
इन दस्तावेजों की मदद से आपका ई-श्रम कार्ड बन जाता है।
क्या-क्या फायदे मिलते हैं?
- 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा कवर
- भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही या चलाई जाने वाली महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ
- श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल,
- बच्चों को छात्रवृत्ति,
- मुफ्त सिलाई मशीन और आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ
- मकान बनाने के लिए धनराशि।
ई-श्रम कार्ड कार्ड बनाने के लिए प्रक्रिया
अगर आप अपना ई श्रमिक कार्ड बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिससे इसका होम पेज खुलेगा।
- होम पेज में आपको Register on e–Shram के लिंक के विकल्प को चुने।
- उसके बाद अगले पेज में आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर Send OTP के बटन को सिलेक्ट करें।
- उसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जायेगा जिसे बॉक्स में भरकर वेरिफाई करना है।
- वेरिफाई होने के बाद आपके सामने ई-श्रम कार्ड का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
- अब इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी भरना है और अंत में Submit बटन को सिलेक्ट करना है।
इस प्रकार आपका ई-श्रम कार्ड बनकर तैयार हो जायेगा।
