Kreditbee App एक इंस्टेंट लोन एप है जो कई सारे एनबीएफसी और बैंक के साथ मिलकर लोन देने का काम करता है। यहां से ₹1000 से लेकर ₹400000 तक का लोन लिया जा सकता है। क्रेडिटबी स्वयं भी एक आरबीआई रजिस्टर्ड एनबीएफसी है। यहां से लोन लेने के लिए बहुत ही कम डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है और साथ ही साथ लोन सीधे उधार लेने वाले व्यक्ति के अकाउंट में 10 मिनट के अंदर क्रेडिट कर दिया जाता है। Kreditbee App यह लोन कम से कम 3 महीना और अधिकतम 24 महीने के लिए देता है। यह लोन सैलेरी पर्सन और सेल्फ एंप्लॉयड दोनों के लिए उपलब्ध है।
Kreditbee Personal Loan Details in Hindi
| क्रेडिटबी पर्सनल लोन के प्रकार | फ्लेक्सी पर्सनल लोन, सेल्फ एंप्लॉयड पर्सनल लोन, नौकरी वाले लोगों के लिए पर्सनल लोन और खरीदारी के लिए पर्सनल लोन |
| इंटरेस्ट रेट | 18% – 30%वार्षिक (फ्लेक्सी पर्सनल लोन के लिए)15 – 30% (नौकरी वाले लोगों के लिए) |
| पर्सनल लोन की राशि | न्यूनतम 1000 व अधिकतम चार लाख रुपये तक |
| क्रेडिट भी पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग शुल्क | फ्लेक्सी पर्सनल लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस कम से कम ₹85 व अधिकतम 1250 रुपये नौकरी वाले लोगों के लिए पर्सनल लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस ₹500 से लेकर लोन राशि का 6% तक |
| Cashbuddy | 10m+ |
Kreditbee App पर्सनल लोन के प्रकार
क्रेडिटबी एप चार तरह के लोन प्रदान करता है-
- Self-Employed लोगों के लिए पर्सनल लोन
- फ्लेक्सी पर्सनल लोन
- सैलरी वाले लोगों के लिए पर्सनल लोन
- खरीदारी करने के लिए लोन
सेल्फ एंप्लॉयड लोगों के लिए पर्सनल लोन – Kreditbee App सेल्फ एंप्लॉयड लोन एक तरह का Personal Loan लोन होता है यह लोन उन लोगों को दिया जाता है जिनके इनकम का मुख्य स्रोत बिजनेस है। यह लोन 40000 से लेकर 150000 रुपए तक का मिलता है जिसकी रीपेमेंट अवधि 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की होती है।
फ्लेक्सी पर्सनल लोन- Kreditbee Flexi Personal Loan एक तरह की क्रेडिट लाइन होती हैअर्थात एक बार पर्सनल लोन अप्रूव हो जाने के बाद एक लिमिट दे दी जाती है। उस लिमिट से हम अपनी आवश्यकता अनुसार पैसे निकाल सकते हैं। केवल इस्तेमाल किए गए पैसे पर ही Interest व अन्य Charges देना होता है।
यह लोन₹1000 से लेकर ₹50000 तक का दिया जाता है जिसकी रीपेमेंट अवधि 2 महीने से लेकर 10 महीने तक की होती है।
सैलरी वाले लोगों के लिए पर्सनल लोन- यह लोन नौकरी करने वाले लोगों को दिया जाता है। सैलरी लोन ₹10000 से लेकर 400000 तक का मिलता है जिसकी रीपेमेंट अवधि 3 महीने से लेकर 24 महीने तक की होती है।
खरीदारी करने के लिए लोन- Kreditbee App के द्वारा दिया जाने वाला खरीदारी लोन एक तरह का एमी लोन होता हैइस लोन के द्वारा आप एमी पर सामान खरीद सकते हैं और उसका भुगतान क्रेडिट पीके द्वारा दिए जाने वाले खरीदारी लोन से कर सकते हैं। इस लोन की अधिकतम सीमा ₹200000 तक की होती है। इस लोन के द्वाराऑनलाइन वह ऑफलाइन शॉपिंग की जा सकती है। लेकिन इसका भुगतान केवल उन्हें मर्चेंट्स को किया जा सकता है जो मर्चेंट्स क्रेडिट बी के पार्टनर्स हैं। क्रेडिटबी खरीदारी लोन की रीपेमेंट अवधि अधिकतम 18 महीने तक की होती है।

